#decodewithsudhirchaudhary : Peace Dog Aloka की कहानी | #sudhirchaudhary | Walk For Peace
Description
#decodewithsudhirchaudhary : Peace Dog Aloka की कहानी | #sudhirchaudhary | Walk For Peace #PeaceDog #Aloka #Monks #WalkForPeace #decode #decodewithsudhirchaudhary #sudhirchaudhary #DDnewsHindi जब बौद्ध भिक्षुओं का एक दल, अमेरिका से 112 दिनों की शांति यात्रा पर भारत आया था। इसी यात्रा के दौरान, कोलकाता की सड़कों पर इन भिक्षुओं की मुलाक़ात ढाई साल के आलोका से हुई। भिक्षुओं को देखते ही आलोका को ऐसा लगा जैसे उसे कोई अपना मिल गया हो। और वो बिना किसी न्योते के उनके सफ़र में शामिल हो गया। इन भिक्षुओं ने उसे रोकना चाहा और उसे सुरक्षित जगह छोड़ने की कोशिश भी की। लेकिन आलोका उनका साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं था और वो उनके साथ शांति और अहिंसा के सफ़र पर निकल पड़ा। आलोका ने भिक्षुओं के साथ बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर और वैशाली जैसे कई पवित्र बौद्ध स्थलों की यात्रा की। लेकिन आलोका के लिए ये यात्रा आसान नहीं थी। रास्ते में कई कुत्तों ने उसे डराने की कोशिश की। बीमार भी पड़ा, कार से भी टकराया, लेकिन आलोका ना डरा और ना घबराया। वो हर बार उठा और उन्हीं भिक्षुओं के साथ चलता रहा। बौद्ध भिक्षुओं का मानना है कि- आलोका अपने पूर्व जन्म के अच्छे संस्कारों की वजह से इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल हुआ है। अब आलोका भारत से निकलकर अमेरिका में बौद्ध भिक्षुओं के साथ Walk for Peace का चेहरा बन चुका है। इन भिक्षुओं ने पिछले ही महीने आलोका का सोशल मीडिया अकाउंट भी खोल दिया, जिसमें 73 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हो चुके हैं और ये तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस समय आलोका Texas से लेकर White House तक की 3 हजार 700 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहा है। आलोका हर दिन भिक्षुओं के साथ पैदल चलता है और हर रात उन्हीं के साथ Tent में चटाई पर ही सोता है। और हर सुबह उसी शांति के इरादे के साथ उठ खड़ा होता है।आज आलोका दुनिया के लिए शांति का प्रतीक बन चुका है। वो जहां भी जाता है, लोग रुकते हैं, मुस्कुराते हैं और उस पर प्यार लुटाते हैं। जिसे कभी आवारा कहा गया, आज वही World Peace Dog है। आज आलोका हर कदम के साथ अहिंसा और करुणा सिखा रहा है। आलोका ने साबित किया है कि हमारे देश के देसी यानी Indie dogs विदेशी और महंगे नस्ल के Dogs से कम नहीं हैं, वो भी उतने ही समझदारी के साथ इंसान का साथ दे सकते हैं और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं। और आखिर में हम आपसे यही कहना चाहते हैं कि नए साल में आप सभी इन बेज़ुबानों के लिए बड़ा दिल रखिए। इन्हें सहारा दीजिए, इनकी तकलीफ़ और दर्द को समझिए। और जितना हो सके, इन्हें अपनाइए। #Decode #PeaceDog #Aloka #Monks #WalkForPeace #Decode #DecodeWithSudhirChaudhary #SudhirChaudhary #DDNewsHindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news, go to: Follow DD News on social media: ► WhatsApp: ►English Twitter: ►Hindi Twitter: ►Facebook: ►Instagram: ►Website: